पटना

बिहार में हथकड़ी पहनकर चकमा दे गया कैदी; नवादा कोर्ट से फिल्मी अंदाज में हुआ फरार

बिहार के नवादा जिले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां एक कैदी कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी लगे होने के बावजूद फरार हो गया। यह घटना शनिवार की शाम हुई जब 35 वर्षीय राकेश सिंह, जो कदहर गांव का निवासी है, को नवादा कोर्ट लाया गया था। उसे कौआकोल पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

Image

हथकड़ी लगे होने के बावजूद कैदी फरार

Photo : Times Now Digital

बिहार के नवादा जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक कैदी कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी लगे होने के बावजूद भाग निकला। यह घटना शनिवार की शाम हुई जब 35 वर्षीय राकेश सिंह को कौआकोल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर नवादा कोर्ट लाया गया था। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे रोकने में नाकाम रहे, जिससे वह फरार होने में सफल रहा।

जानकारी के मुताबिक, राकेश सिंह के साथ एक अन्य कैदी, मुकेश कुमार भी मौजूद था। जब बी-सैप जवान अमित काजी मुकेश को पेश करने गया, उस समय राकेश ने हथकड़ी ढीली करके भागने की कोशिश की। चौकीदार कृष्ण किशोर प्रसाद ने हथकड़ी का एक सिरा पकड़ा था, लेकिन राकेश भागने में कामयाब रहा।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद चारों ओर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, और राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, चौकीदार और बी-सैप जवान (Bihar Special Military Police) की लापरवाही को लेकर कौआकोल पुलिस ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। कौआकोल थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article