PM Modi Bihar Visit: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान पीएम चार नई अमृत भारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें पटना-नई दिल्ली, गोमतीनगर–मालदा टाउन, गोमतीनगर–दरभंगा, और बापूधाम मोतिहारी–आनंदविहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। बता दें कि गोमतीनगर–मालदा टाउन ट्रेन का संचालन बिहार के भागलपुर से किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य को 7217 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं।
बिहार के विधानसभा चुनाव से पहले विकास परियोजनाओं की घोषणा को कोई आम बात नहीं होगी। बता दें कि चुनाव से पहले पिछले डेढ़ महीने में बिहार में पीएम की ये तीसरी जनसभा थी। इससे पहले उन्होंने 30 मई को बिक्रमगंज और 20 जून को सिवान में जनसभा को संबोधित किया था। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी योजना बनाने में लगी है। इस बीच चुनाव से पहले पीएम मोदी का बिहार दौरा बहुत अहम बताया जा रहा है।
बिहार के मोतिहारी में कब करेंगे पीएम जनसभा को संबोधित
जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे पीएम मोदी मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि मोतिहारी के गांधी मैदान में डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जो जनसभा में शामिल होने वाले हैं।
इन परियोजनाओं को दे सकते हैं सौगात
पीएम कई रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 820 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-319 के परारिया से मोहनियां तक 4-लेन खंड का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा, दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन किया गया। उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत बिहार में 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये जारी करने की भी घोषणा की। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40,000 लाभार्थियों को 160 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपने का कार्यक्रम रखा गया था
