पटना

आंखें फोड़ दी, सीने में चाकू घोंपा, बिहार के पटना में मिली दो मासूमों की लाश; आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

पटना से एक दिल दहला देने वाला मामला आया है, जहां पानी के गड्ढे में दो मासूमों की लाश मिली है। दोनों बच्चे रविवार शाम से ही लापता थे। पुलिस ने आज दोनों की लाश 70 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे से बरामद किए। बच्चों के परिजनों का कहना है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। जिसे लेगर स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया-

Image

पटना में मिली दो मासूमों की लाश मिलने पर आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी भरे गड्ढे में मिली 2 मासूसमों की लाश
  • रविवार से लापता थे दोनों बच्चे
  • आक्रोशित लोगों किया हंगामा

Patna: राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुलिस ने सोमवार को सड़क किनारे पानी के गड्ढे से दो नाबालिगों का शव बरामद किया। घटना पटना के बेउर थाना क्षेत्र की है। जहां सोमवार को पानी के गड्ढे से पुलिस को दो नाबालिगों की लाश मिली। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र 10 से 12 साल की बीच है। दोनों मासूमों के निर्मम हत्या से लोगों काफी गुस्से में हैं। यहां के स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे रविवार शाम से लापता थे, वहीं आज सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में दोनों की लाश मिली। मासूमों के परिवार वालों का कहना है कि बच्चों की पीट-पीटकर हत्या की गई है।

पानी से भरे गड्ढे में मिली 2 मासूमों की लाश

दरअसल, पूरा मामला पटना के बेउर थाना क्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार से लापता थे और आज सोमवार को दोनों बच्चों का शव सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिले। बताया जा रहा है कि बच्चों का हाथ पैर रस्सी से बांधा हुआ था। वही दोनों बच्चों की आंख भी फोड़ी गई और जीभ और सीने पर चाकू से वार किया गया है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

रविवार शाम से लापता थे दोनों बच्चे

पुलिस के मुताबिक, बेउर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करीब 70 फीट के पानी भरे गड्ढे से दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो उन्होंने शवों को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतकों की पहचान विवेक कुमार और प्रत्युष कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद के रहने वाले दोनों बच्चे रविवार की शाम से ही लापता थे।

लोगों ने किया हंगामा

परिजनों ने रविवार को काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह इन दोनों के शव बरामद किए गए। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजन अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें