पटना

CM नीतीश की सौगात, पटना में इन नालों पर बनेंगी सड़कें; जलजमाव और जाम से मिलेगी राहत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में कुर्जी नाले पर और आनंदपुरी नाले पर सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इससे ट्रैफिक और जलजमाव की समस्या दूर होगी। साथ ही जिससे शहर की साफ-सफाई और व्यवस्था में भी सुधार होगा।

Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फाइल फोटो (PC-PTI)

Photo : PTI

Patna News: पटना के लोगों को जलजमाव और ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को दो अहम परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कुर्जी नाला और आनंदपुरी नाला पर सड़क निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं की कुल लागत क्रमशः 91.27 करोड़ और 181 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य सितंबर से शुरू होगा और दो सालों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

सड़क बनने से जलजमाव से मिलेगी निजात

कुर्जी नाले पर चार लेन की सड़क का निर्माण होगा। वहीं आनंदपुरी नाले पर दो लेन की रोड बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से जलजमाव की पुरानी समस्या का समाधान होगा और शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

नाले पक्के कर बनाई जाएगी सड़क

बुडको ने निर्माण एजेंसी का चयन कर कार्यादेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने नालों का निरीक्षण कर स्पष्ट किया कि पहले नालों का पक्कीकरण किया जाएगा, फिर उनके ऊपर सड़क बनाई जाएगी। इस परियोजना से न केवल ट्रैफिक में सुधार होगा, बल्कि शहर की सफाई और समग्र व्यवस्था में भी बड़ा परिवर्तन आएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article