पटना

जल्दी से जमा करवाएं प्रॉपर्टी टैक्स, निगम ने कार्रवाई के लिए बनाई 10 टीमें

आप पटना में रहते हैं और अगर अभी तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा किया है, तो जल्दी से जमा कर दें। क्योंकि पटना नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाये की वसूली के लिए अभियान छेड़ दिया है। अब निगम की टीम घर-घर जाकर टैक्स वसूल रही है।

Image

नगर निगम घर-घर जाकर वसूल रही प्रॉपर्टी टैक्स

बिहार की राजधानी पटना में नगर निगम ने पटना सिटी और अजीमाबाद अंचल में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर अभियान चलाया है। नगर निगल प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को नोटिस भेज रही है और ज्यादातर को नोटिस भेजा भी जा चुका है। यही नहीं नगर निगम की टीम घर-घर जाकर टैक्स का कलेक्शन कर रही है।

पटना सिटी क्षेत्र के EO और अजीमाबाद अंचर के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमान ने इस संबंध में मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि शहर के छोटे-बड़े बकायेदारों को प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पटना सिटी क्षेत्र में करीब एक दर्जन बड़े बकायेदार हैं, इनके अलावा 30-35 छोटे बकायदारों की बात भी सामने आई है।

उन्होंने बताया कि जो बकायेदार समय से टैक्स की अदायगी नहीं करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं उन प्रॉपर्टी का भी असेसमेंट किया जा रहा है, जिनका अब तक असेसमेंट नहीं हुआ है। ऐसी प्रॉपर्टी को चिह्नित करके नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में लाया जाएगा।

प्रॉपर्टी टैक्स के कलेक्शन के लिए पटना सिटी क्षेत्र में चार और अजीमाबाद 7क्षेत्र में 6 टीमों को नियुक्त किया गया है। यह टीमें घर-घर जाकर प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली कर रही हैं। टीम में कार्यपालक पदाधिकारी, RO, सुपरवाइजर, मुख्य सफाई इंस्पेक्टर के साथ ही कुछ अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।

यही नहीं टैक्स कलेक्शन के लिए निगम दफ्तर में काउंटर भी बनाया गया है। प्रॉपर्टी ऑनर चाहें तो ऑनलाइन भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारी भी क्यूआर कोड लेकर आ रहे हैं, जिसे स्कैन करके भी आप अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। याद रहे कि प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही कचरा शुल्क भी वसूला जा रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article