पटना

Khan Sir News: क्या खान सर नहीं हुए गिरफ्तार? पटना पुलिस ने किया स्पष्ट

Khan Sir News: पटना पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। पटना पुलिस ने कहा कि खान सर की गिरफ्तारी से जुड़े भ्रामक पोस्ट किए गए हैं, जबकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Image

खान सर।

Photo : PTI

Khan Sir News: पटना में शुक्रवार को बीपीएससी के अभ्यर्थियों द्वारा जारी प्रदर्शन के दौरान जाने माने शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी को लेकर पटना पुलिस ने बयान दिया है। पटना पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह सोशल मीडिया साइट ट्विटर (X) पर खान ग्लोबल स्टडीज नामक एक हैंडल से एक तथ्यहीन, भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट किया गया है, जिसमें खान सर की रिहाई की मांग की जा रही है। पटना पुलिस ने बताया किखान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उक्त पोस्ट में कहीं गई बातें तथ्यहीन और भड़काऊ है।

छात्र कर रहे थे प्रदर्शन

इसके साथ ही पटना पुलिस ने स्पष्ट किया कि शुक्रवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कोचिंग संचालक खान सर खुद गर्दनीबाग थाना आकर वहां उपस्थित मजिस्ट्रेट से मिले और छात्रों को समझने का आश्वासन दिया। उसके बाद उनके आग्रह पर उन्हें उनकी गाड़ी तक सुरक्षित छोड़ दिया जाये, उसके लिए इन्हें पुलिस वाहन से अटल पथ के पास सुरक्षित इनकी गाड़ी के पास छोड़ दिया गया। पटना पुलिस उनकी गिरफ्तारी की खबरों का खंडन करती है।

पटना पुलिस करेगी कार्रवाई

इसके अलावा पटना पुलिस ने बताया कि सोशल मिडिया पर अभ्यर्थियों को भड़काने हेतु भड़काऊ, तथ्यहीन और हिंसा की स्थिति उत्पन्न करने वाले सोशल मीडिया हैंडलर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article