पटना

पटना के बालू माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरगना गोल्डी गिरफ्तार, छापेमारी में घातक हथियार बरामद

पटना के रानी तालाब क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगना गोल्डी उर्फ गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छापेमारी में घातक हथियार की भी बरामदगी की गई है।

Image

बालू माफिया पर पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई , सरगना गोल्डी गिरफ्तार

पटना: पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में पुलिस ने बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सीटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रानी तालाब थाना क्षेत्र के बालू घाट पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस एके-47 होने कि सूचना पर बालू घाट पर अबैध कारोबारिओं पर छापमारी कई घातक हथियार बरामद किए। मौके से चार पिस्तौल, तीन राइफल, 469 जिंदा कारतूस, कई मैगजीन, धारदार हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा माफियाओं के पास से एक थार गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

बालू माफिया और सरगना गौतम कुमार उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुख्यात बालू माफिया और सरगना गौतम कुमार उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया है। गोल्डी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार मामले सिर्फ रानी तालाब थाना में ही लंबित हैं। पुलिस के अनुसार गोल्डी बालू के अवैध कारोबार में लंबे समय से सक्रिय है और उसके साथ रमाकांत यादव का भी नाम सामने आया है, जो बालू की तस्करी के कारोबार में गोल्डी का साथी बताया जाता है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

सीटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रानी तालाब बालू घाट पर कुछ लोग ए के-47 सहित भारी हथियारों का इस्तेमाल कर बालू की तस्करी कर रहे हैं। इसी आधार पर एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई तो 3 रायफल 4 पिस्टल और 469 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है ।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।बहरहाल, इस कार्रवाई ने रानी तालाब और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय बालू माफिया गिरोहों की जड़ों तक पहुंचने में पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article