पटना

Patna News: मंच पर फिसला पैर और गिर गए नीतीश कुमार, सुरक्षा गार्ड्स ने सहारा दे उठाया; देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 12:18 PM IST

Patna News: पटना यूनिवर्सिटी में शिक्षक सम्मान समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करने के दौरान ही फिसल कर गिर गये।

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक कार्यक्रम के दौरान ही गिर गए। कहा जा रहा है कि उनका पैर फिसला और वो मंच पर ही गिर गए।

कहां गिरे नीतीश कुमार

पटना यूनिवर्सिटी में शिक्षक सम्मान समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करने के दौरान ही फिसल कर गिर गये। सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने उन्हें संभाला और फिर सीएम फिर खड़े हो गये।

वीडियो आया सामने

घटना के वीडियो में उन्हें अपना संतुलन खोते हुए देखा जा सकता है, जबकि वहां आसपास मौजूद उनके सुरक्षा अधिकारी उन्हें खड़ा करने में मदद करते दिख रहे हैं। उसके बाद वह सामान्य रूप से कार्यक्रम जारी रखते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article