पटना

Patna: राजधानी में फिर बैखौफ नजर आए अपराधी; मार्ट के मालिक की सरेआम गोली मारकर हत्या

पटना में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बेखौफ दिख रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम कुछ अपराधियों ने पटना के जकरियापुर इलाके में गोलीबारी कर एक दुकान के मालिक की हत्या कर दी।

Image

घटनास्थल की जांच करती पुलिस

Photo : Times Now Digital

Patna Murder: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटना के जकरियापुर इलाके का है, जहां शुक्रवार देर शाम तृष्णा मेगा मार्ट नामक दुकान के मालिक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम विक्रम झा था जो मूल रूप से दरभंगा का रहने वाला था। उसने एक साल पहले एक दुकान किराए पर ली थी और अपने परिवार के साथ यहीं रहता था।

क्या है मामला

घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। शुक्रवार की देर रात गोलीबारी की इस घटना में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस कर रही है जांच

पटना के पूर्वी क्षेत्र के SP ने घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया से बात की। उनके मुताबिक जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, DSP और SP घटनास्थल पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज की छानबीन करने पर पता चला कि मृतक की एक की दुकान थी जहां एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और उसे गोली मार दी। दुकान में डकैती का कोई सबूत नहीं मिला है। स्थानीय पुलिस स्टेशन ने कहा कि मृतक ने पहले कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई थी, इसलिए हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पा रहा है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article