पटना ज़िले के मसौढ़ी में सोमवार को एकतरफा प्यार में छात्रा अनामिका कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कोचिंग जाने के दौरान अनामिका का एक सिरफिरा युवक पीछा कर रहा है। उसके बाद वह आगे आ जाता है और उसे रोकने का प्रयास करता है, जिसे देखकर छात्रा अनामिका भगाने का प्रयास करती है, लेकिन आरोपी दौड़ाकर उसके सिर में गोली मार देता है। छात्रा अनामिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्यारा युवक कुछ सेकेंड वहां रुकता है और उसके बाद फरार हो जाता है।
इस दौरान राहगीर भी कुछ नहीं कर पाते हैं। तस्वीरों में आप भी देख लीजिए किस तरह से छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सारी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह युवक कौन है।
मंत्री ने कहा करेंगे कार्रवाई
वहीं, इस वारदात पर बिहार सरकार के मंत्री जमा ख़ान ने कहा है कि घटनाएं तो होती हैं, लेकिन हमलोग इसपर कारवाई भी करते हैं। हम जल्द की हत्यारे तक पहुंचकर कार्रवाई करेंगे।
