पटना

Patna News: पटना में अपराधियों ने मचाया आतंक, बदमाशों ने लूटपाट के दौरान की महिला की हत्या

पटना के बुद्धा कॉलोनी में लूटपाट के दौरान एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने महिला का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच कर रही है।

Image

पटना में लटपाट की घटना

Patna News: राजधानी पटना में अपराधियों ने आतंक मचाया हुआ है, यहां बुद्धा कॉलोनी में बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, इस दौरान एक महिला की भी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इसकी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

सोमवार देर रात को अपराधी बुद्धा कॉलोनी में एक महिला के घर में लूटपाट के इरादे से घुसे। जब लूटपाट के दौरान महिला ने उनका विरोध किया, तो बदमाशों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि महिला के कान के गहने और गले की चेन गायब है, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article