पटना

पटना मेट्रो परियोजना ने पकड़ी रफ्तार; मेट्रो डिपो और जीरो माइल स्टेशन का नगर विकास मंत्री ने लिया जायजा

पटना मेट्रो परियोजना अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है और जल्द ही शहर में मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने मेट्रो डिपो और जीरो माइल स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्री सुविधाओं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा करते हुए परियोजना की प्रगति की सराहना की।

Image

पटना मेट्रो का काम पूरा होने के करीब

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna Metro Project: राजधानी पटना में मेट्रो रेल परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही शहरवासियों को इसकी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। बुधवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने पटना मेट्रो के दो प्रमुख स्थलों मेट्रो डिपो और जीरो माइल मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

मेट्रो डिपो में मंत्री ने अत्याधुनिक रॉलिंग स्टॉक (मेट्रो ट्रेनों) का निरीक्षण किया और उनके सुचारू संचालन व रख-रखाव के लिए तैयार की गई विशेष सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन पर उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की, ताकि यात्रियों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव मिल सके।

इस मौके पर नगर विकास विभाग के सचिव और पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PMRCL) के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह ने मंत्री को परियोजना की अब तक की उपलब्धियों और आगामी परिचालन चरणों की तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। मंत्री का यह निरीक्षण इस दिशा में एक मजबूत संकेत है कि पटना मेट्रो शहर को आधुनिक, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सुविधा प्रदान करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article