Patna: यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने पटना, दरभंगा और सहरसा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। अगर आप भी बिहार से आने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल को रवाना की जाएगी। पटना से यह ट्रेन 21:30 बजे रवाना होगी, जो कानपुर के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दरभंगा और सहरसा जाने वाली ट्रेनें भी 17 को नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके अलावा दानापुर-पूणे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दानापुर से 19, 22, 26 और 30 अप्रैल को रवाना होगी।
अहमदाबाद-पटना सुपर फास्ट
दानापुर-पूणे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दानापुर से 22, 26 एवं 30 अप्रैल को रवाना की जाएगी। वलसाड- दानापुर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। अहमदाबाद-पटना सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून तक हर रविवार को चलाई जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 23 अप्रैल से 2 जुलाई तक सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को पटना से खुलेगी।
आसान होगा यात्रियों का सफर
गर्मियों में ट्रेनों में बढ़ते भीड़ और यात्रियों को की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। गर्मियों में सफर कर रहे यात्रियों की आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेलवे समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। ये ट्रेनें अप्रैल से जुलाई तक चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों की टाइम-टेबल की जानकारी भी दे दी गई हैं।
कई और ट्रेनें चलाने की प्लानिंग
इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आराम मिलेग। वहीं टिकट की बुकिंग भी आसानी से हो जाएगी। राजधानी पटना सहित बिहार के ज्यादातर जिलों से दिल्ली, गुजरात, पुणे, जयनगर के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके साथ ही और भी ऐसी ट्रेनों को चलाने की योजना है।
