पटना

Patna Crime: पटना में पुलिसकर्मी का अपहरण, एसटीएफ में रह चुका है जवान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 05:28 PM IST

Patna Police: बिहार की राजधानी पटना में बीएसएपी के जवान के अपहरण का मामला सामने आया है। इसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। पुलिस के जवान की पत्नी ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

Image

पटना में जवान का अपहरण (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस के जवान का हुआ अपहरण
  • पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर, जांच शुरू
  • इससे पहले एसटीएफ में काम कर चुका है पुलिस का जवान

Patna News: पटना में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस बीएसएपी-5 के एक जवान का अपहरण हो गया है। जवान का नाम शशि भूषण सिंह बताया जा रहा है। रूपसपुर थाना के तहत भट्टा मोड के पास जवान को जबरन कुछ लोगों ने एक वाहन में बैठाया और वहां से उसे लेकर फरार हो गए। जवान की पत्नी ने थाना में किडनैपिंग मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है। सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, बीएसएमपी के सिपाही शशि भूषण कुमार वर्तमान में (बीएसएमपी)-5 में सिपाही के पद पर तैनात हैं। पूर्व में एसटीएफ में भी सेवा दे चुके हैं। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि, उनके पति शशि भूषण ड्यूटी करने के लिए रूपसपुर के गंगानगर से निकले थे। जब शाम तक वह घर नहीं लौटे तो पत्नी ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच उन्हें यह पता चला कि, महुआ बाग के शिव नगर के नजदीक से उनको 4 से 5 लोगों ने गाड़ी से उनका अपहरण कर लिया।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना से परेशान पत्नी ने रूपसपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएमपी के सिपाही शशि भूषण मूल रूप से आरा के पूरा गांव के निवासी हैं। उनके परिवार में एक बेटा जो अभी 7 वर्ष का है जबकि एक छोटी बेटी 5 वर्ष की है। 2 वर्ष पहले वे एसटीएफ में काम करते थे।

अभी तक फिरौती की बात नहीं आई सामने

बता दें कि एसटीएफ में काम करने के बाद शशि का स्थानांतरण (बीएसएपी)-5 में लाइन बाबू के यहां मुंशी के पद पर कर दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए रूपसपुर थाना प्रभारी ने बताया है कि, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में उनकी पत्नी से बातें की गई है। पुलिस अपहरण का कारण क्या हो सकता है या फिर क्या इस मामले में अभी तक किसी फिरौती की रकम की बात सामने आई है, यह सब पता लगा रही है। जवान की पत्नी ने बताया कि, अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं निकलकर आई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!