पटना

Patna में शराब धंधेबाजों को पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, दरोगा का फट गया सिर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2022, 07:34 PM IST

Attack On Police: राजधानी पटना के पालीगंज में शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं। शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई करने गई आबकारी टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पथराव कर दिया, हमले में दरोगा का सिर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

पटना में आबकारी टीम पर हमला, दरोगा का सिर फटा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शराब के धंधेबाजों ने किया आबकारी टीम पर हमला
  • आरोपियों ने किया पथराव, हमले में दरोगा का सिर फटा
  • छापेमारी से पहले ही धंधेबाजों ने पुलिस पर किया पत्थराव

Attack On Police In Patna: बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज में शराब माफिया ने आबकारी टीम पर हमला कर दिया। हमले में दरोगा घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद टीम को लौटना पड़ा। आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पटना के पालीगंज के राजीपुर गांव में छापेमारी करने गई आबकारी विभाग की टीम पर शराब के धंधेबाजों ने पत्थराव कर दिया। पत्थर लगने से दरोगा का सिर फट गया। इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हमले से घबराई आबकारी टीम बाद में बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट आई।

घायल दरोगा अनिल कुमार का पालीगंज पीएचसी में इलाज चल रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारी अभय कुमार मिश्रा के अनुसार, घायल दरोगा अनिल कुमार का उपचार कराया जा रहा है। दरोगा के इलाज के बाद घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

टीम को देखते ही सतर्क हो गए धंधेबाज

दरअसल, राजीपुर गांव स्थित मुसहरी में शराब बनाने और पीने-पिलाने की खबर आबकारी विभाग को मिली थी। सूचना पर शनिवार की देर शाम आबकारी विभाग के छह कर्मी और जवान शराब बनाने और शराब पीने वालों पर कार्रवाई के लिए गांव पहुंची। कार्रवाई के लिए पहुंची आबकारी की टीम को देखते ही धंधेबाज सतर्क हो गए। टीम को देखते ही इधर-उधर छिप गए। इसी बीच, धंधेबाजों ने पैदल जा रही आबकारी टीम पर पत्थराव कर दिया। हमले में एसआई अनिल कुमार को पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग छिपकर पत्थरबाजी कर रहे थे। हमला होने के बाद आबकारी विभाग की टीम वापस लौट गई। साथ ही घायल अनिल कुमार को उपचार के लिए ले जाया गया। पीएचसी के डॉ. शशिशेखर के अनुसार, दरोगा के सिर में तीन जगह पर चोट आई है।

औरंगाबाद में पुलिस टीम पर हमला

इससे पहले, 23 नवंबर को बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना इलाके के दरधा गांव में जमीन विवाद निपटाने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया था। घटना में एक जमादार समेत 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। घायलों में पांच महिला सिपाही भी शामिल थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article