पटना

Vande Bharat Train: पटना-अयोध्या वंदे भारत का किराया हुआ तय, जानें किस क्लास का क्या होगा फेयर

Vande Bharat Train Fare: पटना से लखनऊ वाया अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 12 मार्च को करने के बाद अब पटना से अयोध्या का किराया भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रेन का नियमित संचालन 18 मार्च से किया जाएगा। अयोध्या जाने वाले यात्रियों का सफर वंदे भारत ट्रेन से आसान हो जाएगा।

Image

पटना-अयोध्या वंदे भारत ट्रेन किराया

Photo : Times Now Digital

Vande Bharat Train Fare: बिहार की राजधानी पटना से लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 12 मार्च को कर दिया गया है। ये ट्रेन पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएगी। हाल ही में पटना से अयोध्या तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया भी जारी किया गया है। ट्रेन के सीटिंग को चार क्लास के आधार पर बांटा गया है, जिसमें चेयरकार, सीसी चेयरकार, एग्जीक्यूटिव क्लास, एग्जीक्यूटिव (ईसी) शामिल है। ट्रेन का किराया क्लास के अनुसार तय किया गया है। आइए आपको पटना से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के किराए के साथ अन्य आवश्यक जानकारी दें...

पटना से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन का किराया

राजधानी पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन ने हाल ही में अयोध्या तक का किराया जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पटना से अयोध्या का किराया 1090 से लेकर 2765 रुपये तक का होगा। पटना से अयोध्या का वंदे भारत ट्रेन का किराया क्लास के आधार पर तय किया गया है, जो इस प्रकार है -

पटना से अयोध्या चेयरकार - 1090 रुपये

पटना से अयोध्या चेयरकार (सीसी) - 1540 रुपये

पटना से अयोध्या एग्जीक्यूटिव क्लास - 2060 रुपये

पटना से अयोध्या एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) - 2765 रुपये

कब से होगा पटना-लखनऊ का नियमित संचालन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पटना से लखनऊ वाया अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 12 मार्च को हरी झंडी दिखाई गई थी। लेकिन इसका नियमित संचालन शुरू नहीं किया गया था। ट्रेन का नियमित संचालन 18 मार्च से किया जाएगा। ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन (सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार) चलेगी। वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी। दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और वाराणसी रेलवे स्टेशन से होते हुए अयोध्या दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। अयोध्या से रवाना होने के बाद वंदे भारत ट्रेन दोपहर 2:45 पर लखनऊ पहुंचेगी। यहां से पटना वापसी के लिए ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। अयोध्या रेलवे स्टेशन होते हुए पटना रात 11:45 बजे पहुंचेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान