पटना

खगड़िया में खूनी कांड: बेटे की छठी का न्योता नहीं मिलने पर गुस्साया पड़ोसी, की गोली मारकर पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के खगड़िया में एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे बेटे के छठी भोज का निमंत्रण नहीं दिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों ने होली के दौरान से विवाद चल रहा था, जिसके चलते समारोह में पड़ोसी को आमंत्रित नहीं किया गया था।

Image

बिहार में एक पड़ोसी ने की पड़ोसी की हत्या (फोटो - iStock)

बिहार के खगड़िया में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गोली मारकर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद था। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि युवक की हत्या केवल भोज में आमंत्रित न करने को लेकर की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किस वजह से दिया वारदात को अंजाम

पुलिस अधिकारी ने मृतक की पहचान कन्हैया महतो के रूप में की है, जिसकी उम्र 25 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि कन्हैया महतो ने विवाद के चलते अपने बेटे की छठी भोज पर आरोपी जिच्छु मंडल को आमंत्रित नहीं किया था। इस बात से गुस्साए आरोपी ने कन्हैया की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कन्हैया ने पूरे गांव के लोगों को निमंत्रण देने के लिए घूमना शुरू किया। जिच्छु मंडल के परिवार को निमंत्रण न देने पर दोनों के बीच विवाद हो गया और यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। लेकिन किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि मामूली बात पर हुए इस विवाद में गोलियां चल जाएंगी। जानकारी के अनुसार, जब कन्हैया और उसका परिवार अस्पताल सS घर लौट रहे थे, तभी जिच्छु मंडल ने कन्हैया को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से लोडेड पिस्टल और 16 कारतूस बरामद किए हैं।

होली से चल रह था विवाद

बताया जा रहा है कि कन्हैया और जिच्छु मंडल के बीच होली से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच गुलाल लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों परिवार के लोगों के बीच बात-चीत बंद थी। इसी बीच बच्चे की छठी पर निमंत्रण न मिलने पर जिच्छु मंडल ने गुस्से में आकर कन्हैया की हत्या कर दी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article