पटना

मुजफ्फरपुर: किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे कार सवार बदमाश, पुलिस को देखते ही फरार; पूरी वारदात CCTV में कैद

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना इलाके में किसी घटना को अंजाम देने पहुंचे स्कॉर्पियो सवार बदमाश पुलिस को देखते हुए नौ दो ग्यारह हो गए। पुलिस ने बदमाश को रोकने के लिए 2 से 3 राउंड की फायरिंग भी की। इसके बाद भी बदमाश नहीं रुके। यह पूरी घटना वहां पर लगे CCTV मे कैद हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Image

किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे कार सवार बदमाश (फोटो : Times Now)

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना इलाके के गांधी चौक से अशोक चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्कॉर्पियो सवार अपराधियों को पकड़ने के फिराक में पुलिस को पीछा करके फायरिंग करनी पड़ी। वहीं अपराधी भागने में सफल रहे। घटना को लेकर के बताया जा रहा है स्कॉर्पियो अशोक चौक की तरफ से गांधी चौक की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान गांधी चौक के पास में खड़े पुलिसकर्मी को देखकर के स्कॉर्पियो में सवार सभी लोगों ने चालक को गाड़ी बिना किसी देरी किए रिवर्स में लेने को बोला। जिसके बाद रिवर्स गियर में स्कॉर्पियो को लेकर तेजी से भाग गया। करीब 200 दो मीटर दूर जाकर स्कॉर्पियो को अशोक चौक की तरफ मोड़ लिया और फिर इसके बाद अशोक चौक होकर के बैद्यनाथपुर की तरफ भाग निकले।

पुलिस ने किया पीछा, पर नहीं आए काबू

वहीं संदिग्ध अपराधियों को भागते हुए देख पुलिस को दो से तीन राउंड फायरिंग करना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार में एक स्कॉर्पियो से कुछ लोग आए थे और फिर पुलिस को देखकर भाग रहे थे। पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन वो भागने मे सफल रहें।

सभी फरार स्कॉर्पियो सवार बदमाशों की तलाश जारी

वहीं इस पूरे घटना को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि स्कॉर्पियो से कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आए थे। मौके पर पहले से मौजूद पुलिस को देख कर स्कॉर्पियो से सभी भाग गए हैं। पुलिस इस मामले में करवाई कर रही है और सभी फरार स्कॉर्पियो सवार बदमाशों की तलाश और गिरफ्तारी किया जा रहा है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article