पटना

Patna Fire News: पटना जंक्शन के पास होटल में आग लगने से छह लोगों की मौत, 18 लोग PMCH में भर्ती

पटना रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में गुरुवार को आग लग गई। इसमें अब तक छह लोगों की मौत हुई हैं। वहीं, कई लोग गंभीर से झुलसे हैं, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद कई लोगों को बाहर निकाला गया है।

Image

होटल में लगी आग।

Photo : ANI

Patna Fire News: बिहार की राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन के नजदीक एक होटल में गुरुवार को भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने से होटल में कई लोग फंस गए और इस भीषण घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी और चार लोगों ने पीएमसीएच में दम तोड़ा।

12 लोग आईसीयू में भर्ती

पटना के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटनास्थल से 45 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें 18 लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 12 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जारी है।

कई लोगों को निकाला गया बाहर

इससे पहले फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया था कि हाइड्रोलिक लिफ्ट के जरिए कई लोगों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को काम पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन टीम के सदस्य होटल के भीतर एक-एक कमरे में जाकर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। जो भी फंसे हैं उन्हें बाहर निकला जा रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण का पता नहीं लग पाया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article