Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण का प्रसारण बक्सर संसदीय क्षेत्र के ब्रह्मपुर विधानसभा में भी हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बूथ संख्या 273 पर पार्टी कार्यकर्ताओं व जनमानस के साथ इस कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा,
मन की बात की प्रेरक कहानियां देशवासियों को प्रेरित करती हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी में प्रेरणादायी संबोधन में बहुत संवेदनशील और आवश्यक विषयों पर देशवासियों से चर्चा की। निश्चित तौर पर यह कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा,कर्तव्यबोध और भारत बोध की भावना को जागृत करने वाला है।
