पटना

Bihar Crime News: शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, पति के भाभी संग अवैध संबंधों का आरोप

अवैध संबंधों ने एक और जान ले ली। बिहार के भोजपुर जिले की इस घटना में अनीता देवी नाम की महिला की जान चली गई। आरोप है कि अनीता के पति रंजय का अपनी भाभी के साथ अवैध संबध था और इस बात को लेकर दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी। रंजय ने गला दबाकर अनीता की हत्या कर दी।

Image

पत्नी की हत्या करके फरार हुआ पति

Photo : Times Now Digital

बिहार में अवैध संबंधों के चलते एक और हत्या का मामला सामने आया है। घटना यहां के भोजपुर जिले में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव की है। यहां एक युवक पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी की हत्या का आरोप है। घटना सोमवार रात की है और मृतक अनीता देवी के मायके वालों का आरोप है कि युवक ने रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या की।

मृतक अनीता देवी मूल रूप से संदेश थाना क्षेत्र में जमुआंव गांव की निवासी थी। वह पिछले 6 सालों से अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि अनीता के पति रंजय साह का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते अनीता और रंजय के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था।

इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी सुबूत इकट्ठा किए। अनीता की भाभी निशु देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि रंजय साह पिछले ढाई वर्षों से अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध में थे। इस बात से अनीता देवी को मानसिक और शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा था।

सोमवार 21 जुलाई को रंजय और ्नीता के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई, जिसके बाद रंजय ने अनीता की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह जब परिवारजन जागे तो अनीता का शव पड़ा मिला और रंजय साह वहां से फरार था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अनीता देवी के मायके में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!