पटना

KK Pathak Transfer: केके पाठक को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से हटाया गया

KK Pathak Transfer:शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को सरकार ने हटा दिया है, उन्हें राजस्व भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

Image

केके पाठक को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से हटाया गया

KK Pathak News: बिहार शिक्षा विभाग को लेकर बड़ी खबर सामने आई केके पाठक को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से हटा दिया गया है गौर हो कि चर्चा में रहने वाले केके पाठक को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती थीं, उन्हें राजस्व भूमि सुधार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

गौर हो कि बिहार में कई आइएएस अधिकारियों को इधर से इधर किया गया है दो जिलों के डीएम भी बदले गए हैं, बहुचर्चित आइएएस अधिकारी के के पाठक को शिक्षा विभाग से हटाकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है, वहीं डॉ एस सिद्धार्थ शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।

बताते हैं कि केके पाठक फिलहाल 30 जून तक उपार्जित अवकाश पर हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article