पटना

Patna Metro on Google: बस गूगल करें और मिल जाएगी मेट्रो रूट और किराए की जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 01:21 PM IST

Patna News: पटना मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। अगले साल मेट्रो की सेवा शुरू की जानी है। इसको लेकर मेट्रो को लोगों की पहुंच तक पहुंचाने के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को गूगल की मदद से नजदीकी मेट्रो स्टेशन, मेट्रो का रूट और किराए की जानकारी मिलेगी।

Image

पटना में चल रहा मेट्रो का निर्माण कार्य

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पास के मेट्रो की जानकारी और पहुंचने का रास्ता बताएगा मैप
  • जल्द ही वेबसाइट लांच करेगा पटना मेट्रो
  • मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में होगी 32.497 किमी लाइन


Patna Metro Route on Google: पटना मेट्रो भी दिल्ली की तरह गूगल से हाथ मिलाने वाला है। इससे गूगल की मदद से यात्रियों को मेट्रो के रूट एवं किराए की जानकारी मिल पाएगी। इतना ही नहीं यात्री जिस जगह होंगे, वहां से नजदीकी मेट्रो की जानकारी एवं पहुंचने का रास्ता भी मैप के जरिए पता चल जाएगा। इस कारण लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इसके अलावा पटना मेट्रो की वेबसाइट भी बनाई जाएगी, जिस पर सभी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। पटना मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में 32.497 किलोमीटर लाइन रहेगी। इसमें 24 मेट्रो स्टेशन होंगे। दो इंटरचेंज स्टेशन रहेंगे।

प्लेटफॉर्म की भी मिलेगी सूचना

यात्रियों को यह सुविधा पाने के लिए मोबाइल पर अलग से गूगल मैप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा। वह यह सुविधा मौजूदा गूगल एप से उठा पाएंगे। उस जगह उन्हें पटना मेट्रो मैप के नाम से अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। निकटतम भविष्य में पटना मेट्रो सभी लाइन, रूट, किराया और प्लेटफॉर्म की सूचना गूगल मैप के साथ शेयर करने वाला है।

इस तरह पता चलेगा मेट्रो का रूट एवं किराया

अभी आप जब गूगल मैप पर एक से दूसरी जगह तक जाने के लिए विकल्प चुनते हैं तो आपको वह उसके लिए सभी उचित रूट के साथ ड्राइविंग डायरेक्शन दिखाता है। अब गूगल से समझौते के बाद पटना मेट्रो मैप में आपको एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करने पर यात्री अपने पहले बताए गए गंतव्य एवं स्थान के हिसाब से मेट्रो के रूट एवं प्लेटफॉर्म, वहां तक जाने का किराया और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का रूट दिखाई देगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से यात्री पूरे रूट की जानकारी ले सकेंगे।

गूगल मैप पर दिखेंगे यह मेट्रो स्टेशन

सगुना मोड़ मेट्रो स्टेशन, आरपीएस मोड़, गांधी मैदान, गंगा नदी, राजा बाजार, पटना जू, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, मोइनुल हक स्टेडियम, आकाशवाणी, विद्युत भवन, पाटलिपुत्रा, पटना जंक्शन, विकास भवन, रुकनपुरा, राजेंद्र नगर, मलाही पकड़ी, मीठापुर, भूतनाथ, दानापुर स्टेशन और जीरो माइल मेट्रो स्टेशन गूगल मैप पर दिखाई देंगे। बता दें सबसे पहले मलाही पकड़ी रूट पर पटना मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए इस रूट पर निर्माण कार्य भी 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष कार्य पूरा करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article