पटना

Trains at Patna Sahib Station: नए साल का तोहफा, पटना साहिब स्टेशन पर अब 40 ट्रेनों का होगा ठहराव

Patna sahib Station: देशभर के सिख श्रद्धालुओं और पटना के यात्रियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब पटना साहिब स्टेशन पर 40 और ट्रेनें रुकेंगी। इन दोनों का ठहराव दो मिनट का होगा। हालांकि यह सुविधा यात्रियों को निश्चित अवधि तक की मिलेगी। रेलवे ने उन ट्रेनें की सूची जारी कर दी है, जो यहां पर रुकेंगी।

Image

पटना साहिब स्टेशन, जहां पर 40 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया गया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरु गोविंद सिंह महाराज के 356वें प्रकाश पर्व पर देशभर से आएंगे श्रद्धालु
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने ट्रेनों का ठहराव दिया
  • पटना साहिब स्टेशन पर ट्रेनों का दो मिनट का होगा ठहराव

Patna Rail Updates: पटना साहिब स्टेशन पर अब मेल एवं एक्सप्रेस 40 ट्रेनों का दो मिनट का ठहराव होगा। रेलवे प्रबंधन ने सभी ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी है। रेलवे ने यह निर्णय गुरु गोविंद सिंह महाराज के 356वें प्रकाश पर्व को ध्यान में रखकर लिया है। दरअसल, इस बड़े आयोजन पर देश भर के सिख श्रद्धालु अलग-अलग ट्रेनों के माध्यम से पटना पहुंचेंगे। ऐसे में पटना साहिब स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। सभी ट्रेनों का ठहराव 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक दिया गया है।

रेलवे के मुताबिक 12361-62 आसनसोल सीएसटीएम आसनसोल, 12545-46 रक्सौल एलटीटी रक्सौल, 14223-24 राजगीर वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, 15483-84 महानंदा एक्सप्रेस, 12333-34 विभूति एक्सप्रेस, 22213-14 शालीमार दुरंतो, 18449-50 पुरी एक्सप्रेस, 15645-46 ओखा गुवाहाटी, 22948-47 भागलपुर सूरत, 13241-42 बांका-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, 12325-26 कोलकाता नांगलडैम, 12303-04 पूर्वा एक्सप्रेस, 13331-32 धनबाद-पटना इंटरसिटी, 12423-24 अजमेर-भागलपुर अजमेर, 22405-06 गरीब रथ, 12577-78 बागमती एक्सप्रेस, 12327-28 उपासना एक्सप्रेस, 12315-16 अनन्या एक्सप्रेस, 12435-36 जयनगर गरीब रथ, 13229-30 गोड्डा राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन आदि का ठहराव होगा।

पटना से सिकंदराबाद के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

26 दिसंबर से 30 जनवरी तक हर सोमवार और बुधवार को 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन चलेगी। पटना जंक्शन से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होगी। ट्रेन अलग-अलग स्टेशनों पर रुकेगी। अगले दिन यह सुबह 3.30 बजे सिकंदराबाद पहुंच जाएगी। 03254 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर से शुरू होगी। यह ट्रेन एक फरवरी तक हर बुधवार और शुक्रवार को सिकंदराबाद से रात 9.40 बजे रवाना होगी। वहीं, 03357 धनबाद-एर्णाकुलम स्पेशल ट्रेन 25 दिसंबर से 29 जनवरी तक हर रविवार को धनबाद से सुबह 6 बजे रवाना होगी। मंगलवार की सुबह यह ट्रेन 8 बजे एर्णाकुलम पहुंच जाएगी। 03358 एर्णाकुलम धनबाद स्पेशल ट्रेन 27 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगी। हर मंगलवार को यह एर्णाकुलम से रात 9 बजे रवाना होगी। गुरुवार की रात 10 बजे ट्रेन धनबाद पहुंच जाएगी।

फिर से चलेगी अकाल तख्त एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 12317/12318 कोलकाता-अमृतसर के बीच चलने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस फिर से चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेन का परिचालन बंद किया गया था। अब यह ट्रेन 25 और 28 दिसंबर, एक जनवरी, चार एवं आठ जनवरी को कोलकाता से चलेगी। वहीं, अमृतसर से 27 और 30 दिसंबर, तीन, छह और 10 जनवरी को ट्रेन रवाना होगी।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article