पटना

बिहार में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार की मौत; अलर्ट जारी

बिहार में मूसलाधार बारिश हो रही है। एक तरफ बारिश मौसम सुहावना हो गया, तो दूसरी ओर वज्रपात के चलते बिहार के कई जिलों में चार लोगों की मौत हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर अपनी संवेदना जाहिर की है और मृतकों के परिजनों को अनुदान देने की घोषणा की है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Rain in Bihar: बिहार के कई जिलों में मानसूनी बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहावना हुआ है, लेकिन आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें बिहार के अलग-अलग जिलों में हुई है। वज्रपात से लोगों की मौत होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को अनुदान देने की घोषणा की है।

चार लोगों की मौत

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया कि वज्रपात से भागलपुर में एक, दरभंगा में एक, पूर्वी चंपारण में एक और नवादा में एक व्यक्ति की मृत्यु दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें, और सुरक्षित रहें।

भारी बारिश का अनुमान

बता दें कि जुलाई में ला नीना व अन्य कारणों से बिहार में सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है। मंगलवार को भी राजधानी पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। बुधवार को भी बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश की काफी संभावनाएं व्यक्त की गई हैं। बारिश की वजह से नदियों में उफान आने के चलते बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।

बाढ़ से निपटने की तैयारी

बता दें, उत्तर बिहार में हर साल बाढ़ की स्थिति आपदा बनकर आती है। इसी बीच बिहार में बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने की पहल शुरू हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। संजय कुमार झा ने इसकी पूरी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article