Muzaffarpur Firing: रविवार की रात मुजफ्फरपुर के रामबाग चौड़ी इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने जदयू नेता पप्पू सिंह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग करके फरार हो गए। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। बाइक सवार बदमाशों ने अपना चेहरा ढक रखा था। एक सीसीटीवी फुटेज में वो भागते हुए नजर आए हैं। पुलिस ने घटना स्थल से करीब आधा दर्जन खोखे बरामद किए हैं।
क्या है मामला
मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी इलाके में रविवार की रात करीब नौ बजे जब राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के घर पहुंचे, उसके तुरंत बाद घर पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके भागने में कामयाब रहे। गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग छह खोखे बरामद किए हैं।
पप्पू सिंह जनता दल यूनाइटेड के महानगर उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा के जिला अध्यक्ष हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से लगभग आधा दर्जन खोखा बरामद किया है।
दो घंटे से हो रही थी रेकी
मीडिया से बात करते हुए पप्पू सिंह ने बताया कि कल (रविवार) रात जब वो अपने घर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से परिवार सहम गया है। उन्होंने ये भी बताया कि मोहल्ले के लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि बाइक से दो संदिग्ध युवक करीब दो घंटे से रेकी कर रहे थे।
जारी है आरोपियों की तलाश
वहीं इस पूरे मामले पर मिठनपुरा थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि घर पर फायरिंग किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पहुंचृी पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन गोली का खोखा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पास में लगे हुए एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश भागते हुए नजर आए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।
