पटना

Patna में गश्त के दौरान ASI को महिला से हुआ प्यार, परिजनों ने दोनों को पकड़ा तो यह हुआ अंजाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 10:24 PM IST

Bihar Police: बिहार पुलिस के एएसआई को गश्ती के दौरान दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। दोनों साथ पकड़े गए तो जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद महिला के परिवार वालों ने एएसआई से महिला की मांग भरवा दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बेगूसराय जिले का है। यह मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना है।

Image

महिला के साथ एएसआई

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्पाद विभाग के एएसआई का महिला की मांग में सिंदूर डालने का वीडियो वायरल
  • परिजनों ने जबरन एएसआई से भरवाई महिला की मांग
  • बिहार पुलिस का एएसआई बेगूसराय उत्पाद विभाग में है तैनात

Bihar Police News: बिहार पुलिस के एक और जवान की जबरन शादी करवा दी गई है। परिजनों ने एएसआई से महिला की जबरन मांग भरवा दी। दरअसल, शादीशुदा महिला के परिजनों ने दोनों को एक बार फिर एकांत में मिलते हुए देख लिया, जिसके बाद दोनों की शादी करवा दी गई। मामला बेगूसराय जिले का है। बिहार पुलिस का एएसआई अभी बेगूसराय जिले के उत्पाद विभाग में कार्यरत है।

लंबे समय से एएसआई का उस महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला की बहन के मुताबिक, एएसआई गश्ती के लिए आया करता था और एक रेप केस के मामले में उनकी बहन से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद से एएसआई लगातार उनके घर आता-जाता रहता था। लड़की का पूरा परिवार गुवाहाटी में रहता है। ऐसे में गांव वालों के जरिए परिजनों को एएसआई के लगातार घर आने-जाने की जानकारी हो गई।

काली मां मंदिर में पहले भी रचाई थी शादी

महिला का कहना है कि, एएसआई ने उसके साथ काली मां मंदिर में पहले भी शादी की थी। हालांकि उसके पास इससे जुड़ा कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहते आ रहे हैं। महिला का यह भी कहना है कि, एएसआई ने शादी के बाद उसे सामाजिक स्तर पर पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया। जब वह दबाव बनाती थी तो वह सामाजिक तौर पर अपनाने से इनकार कर दिया करता था। महिला के बच्चों को भी वह मारता-पीटता था।

महिला के परिजनों को शराब मामले में फंसाने की देता था धमकी

महिला की छोटी बहन का कहना है कि, एएसआई उनकी बहन को अपनाना नहीं चाह रहा था। वह उनके पूरे परिवार को कई तरह की धमकियां दिया करता था। गाली-गलौज करता था। आरोप है कि, महिला के परिवार वालों को शराब मामले में फंसाने की धमकी दिया करता था। एक बार वह एक दारोगा को लेकर गुवाहाटी में महिला के परिवार वालों के पास पहुंच गया था। वहां महिला के पति को भी काफी धमकाया था।

महिला के पति की उम्र है काफी कम

महिला की बहन का कहना है कि, उसके जीजा की उम्र काफी कम है, जिस वजह से वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। दोनों साथ नहीं रहते थे। इसी बीच एएसआई से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जैसे-जैसे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं एएसआई का व्यवहार बदलता चला गया। वह कहता था कि, तुम अपने दोनों बेटों को छोड़ दो, तब तुमसे शादी करूंगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'