पटना

बिहार में होली पर 2 पक्षों के बीच ठनी रार, दारोगा के सिर पर ताबड़तोड़ वार; हत्या से गांव बना छावनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2025, 08:43 AM IST

बिहार के मुंगेर में दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे दारोगा पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पूरा गांव छावनी बना हुआ है।

Image

मुंगेर में दारोगा की हत्या

मुंगेर : होली के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए गए एएसआई पर एक पक्ष ने हमला। सिर पर तेज धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में पुलिस ने एएसआई को निजी नर्सिंग अस्तपताल में भर्ती कराया गया था। बाद गंभीर हालत को देखते हुए एएसआई संतोष कुमार को मुंगेर नेशनल हॉस्पिटल से हायर सेंटर पटना के पारस हॉस्पिटल रेफर किया गया, जंहा इलाज के दौरान 3:30 बजे रात्रि को उनकी मौत हो गई है। अब उनका पार्थिव शरीर मुंगेर लाया जाएगा और पोस्मार्टम होने के बाद पुलीस लाइन में गॉड औफ ऑनर दिया जाएगा फिर उनके घर भभुआ के मोहनिया गांव भेजा जाएगा।

दरअसल, मामला मुंगेर के मुफसिल थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई संतोष कुमार एक पक्ष के ग्रामीणों द्वारा उनपर हमला कर दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकरी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गंभीर अवस्था में सदर अस्तपताल में भर्ती कराया गया था, जंहा सदर अस्तपताल से उन्हें पटना रेफर किया गया था। लेकिन, अधिक खून बह जाने के कारण रिकवर नहीं कर पाए और उनकी मौत हो गई। इसकी जांच कर दोषियों पर कारवाई की जाएगी। अभी फिलहाल इस घटना को लेकर मुंगेर पुलिस मुफसिल थाना झेत्र के नंदलालपुरा गांव में कैंप कर दोषियों को खोज रही है।

End of Article