पटना

Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन में आए CM नीतीश कुमार, 29 को दिल्ली में बुलाई JDU कार्यकारिणी की बैठक

JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। सीएम नीतीश कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में इंडिया गठबंधन को लेकर पार्टी की भूमिका पर भी चर्चा हो सकती हैं।

Image

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Photo : Times Now Digital

Bihar News: लोकसभा चुनाव-2024 को ध्यान में रखते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम नीतीश ने 29 दिसंबर को दिल्ली में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक बुलाई है। इसमें सीएम नीतीश के अलावा जेडीयू अध्यक्ष सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार बैठक का एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार इस बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

INDIA गठबंधन में JDU की भूमिका पर हो सकती है चर्चा

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर JDU ने बड़ी रणनीति बनाई है। बिहार के साथ ही यूपी, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी नीतीश कुमार की रैलियां होने वाली हैं। इसकी शुरुआत 24 दिसंबर को यूपी के वाराणसी से होगी। नीतीश पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस बीच, जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई गई है, जिसे अहम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली JDU कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी की विपक्ष के INDIA गठबंधन में भूमिका को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में BJP और पीएम मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति भी तय हो सकती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें