पटना

त्योहारों में घर वापसी होगी आसान, दिल्ली समेत इन राज्यों के लिए BSRTC की स्पेशल बस सेवा शुरू; जानें किराया और समय

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 20 सितंबर से 30 नवंबर तक विशेष बस सेवा शुरू की है। यह सेवा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए प्रतिदिन चलेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Bihar Festival Special Bus: त्योहारी सीजन में लाखों प्रवासी कामगार और बिहारवासी अपने घर लौटते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने विशेष बस सेवा शुरू की है। जिससे दुर्गापूजा, छठ और दिवाली पर लोग आरामदायक, सुरक्षित और किफायती दरों पर यात्रा कर सकें। यह स्पेशल बस सेवा 20 सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित होगी। इस दौरान दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड समेत कई प्रमुख राज्यों के लिए रोजाना बस चलेगी।

दिल्ली रूट पर 65 बसे चलेंगी

स्पेशल बस सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी। दिल्ली रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए BSRTC ने 65 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बिहार-हरियाणा रूट पर भी 30 एसी सीटर और स्लीपर बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। भागलपुर से दिल्ली के लिए एसी बस का किराया 1487 रुपये है, जबकि एसी स्लीपर बस का किराया 2200 रुपये है।

बस का समय और रूट

BSRTC के अधीक्षक अमित कुमार श्यामला ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा मनमाना किराया वसूलने पर रोक लगाना है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता-पटना रूट पर बसें शाम 6 बजे, 7:30 बजे और 8:30 बजे रवाना होंगी। वहीं, दिल्ली से भागलपुर के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे और रात 9 बजे चलेंगी। गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी सीटर बस दोपहर 2 बजे रवाना होगी।

इस कदम से न केवल यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि त्योहारों के दौरान यात्री भीड़ और किराया असमानता जैसी समस्याओं से राहत पाएंगे। BSRTC की यह पहल त्योहारी सीजन में लोगों की सुविधा और प्रवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!