पटना

Bihar News: अगले साल शुरू हो जाएगा उत्तर बिहार का यह महत्वपूर्ण Airport, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने की घोषणा

बिहार में दरभंगा के बाद, उत्तर बिहार में एक नया एयरपोर्ट 2026 में शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी।

Image

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

बिहार सरकार ने उत्तर बिहार में हवाई सेवा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट से अगले साल विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह घोषणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित एक प्रोफेशनल मीट के दौरान की गई।

सम्राट चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बाद आसपास के जिलों जैसे वैशाली, समस्तीपुर और अन्य को भी हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। वर्तमान में, मुजफ्फरपुर के निवासियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए दरभंगा या पटना जाना पड़ता है। पताही एयरपोर्ट के शुरू होने से यह समस्या हल हो जाएगी और प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी।

सरकार ने उत्तर बिहार में अन्य शहरों में भी एयरपोर्ट स्थापित करने की योजना बनाई है, जिसमें रक्सौल, बीरपुर, वाल्मीकि नगर, मधुबनी और सहरसा शामिल हैं। वर्तमान में, उत्तर बिहार में केवल दरभंगा एयरपोर्ट चालू है। इसके अलावा, राज्य सरकार का दावा है कि इस वर्ष सीमांचल क्षेत्र में पूर्णिया एयरपोर्ट भी चालू किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ, तो पूर्णिया रनवे का विस्तार किया जाएगा और इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस प्रकार, बिहार में हवाई यात्रा की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article