Ahmedabad Plane Crash: ये हैं देश में हुए अब तक के 6 सबसे बड़े विमान हादसे

गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी गुरुवार 12 जून को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानीगनर में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार दिखायी दिया। इस विमान हादसे के साथ ही जानिए देश में अब तक के बड़े विमान हादसों के बारे में -

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Jun 12 2025, 16:27 IST
12 जून 2025 - अहमदाबाद विमान हादसा01 / 06

12 जून 2025 - अहमदाबाद विमान हादसा

अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास आज यानी 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान इंग्लैंड जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान में कुल 230 यात्री सवार थे। यात्रियों के अलावा 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर भी विमान में मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इस हादसे में कितने लोग जिंदा बचे हैं और कितनों की मृत्यु हो गई।

2020 - कोझिकोड़ क्रैश02 / 06

2020 - कोझिकोड़ क्रैश

7 अगस्त 2020 को कोझिकोड़ में एक और विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया एक्सप्रेसवे फ्लाइट संख्या 1344 दुबई से कोझिकोड़ आ रही थी और भारी बारिश के चलते विमान लैंडिंग के समय फिसल गया। इस हादसे में विमान दो हिस्सों में टूट गया और कुल 21 लोगों की मौत हो गई।

2010 - मैंगलोर रनवे ओवर रन03 / 06

2010 - मैंगलोर रनवे ओवर रन

यह घटना 22 मई 2010 की है, जब एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 मैंगलोर में रनवे से आगे निकल गई। यह विमान दुबई से मैंगलोर आ रहा था और उतरते समय रनवे पर आगे निकल गया। उस समय विमान में कुल 166 यात्री सवार थे, जिनमें से 158 की मौत हो गई थी।

1996 - चरखी दादरी में विमान टकराए04 / 06

1996 - चरखी दादरी में विमान टकराए

यह दुर्घटना 12 नवंबर 1996 को हुई, जब हरियाणा में चरखी दादरी के पास आसमान में सऊदी अरब के विमान बोइंग 747 की कजाख्तान एयरलाइन Ilyushin Il-76 से टकरा गया। इस हादसे में 349 लोगों की मौत हो गई थी और इसे दुनिया के सबसे घातक मिड एयर कोलिजन्स में गिना जाता है।

1990 - बैंगलोर विमान हादसा05 / 06

1990 - बैंगलोर विमान हादसा

14 फरवरी 1990 को इंडियन एयरलाइन्स की विमान संख्या 605 बैंगलोर एयरपोर्ट पर क्रैश हो गई। एयरबस A320 विमान जब बैंगलोर एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था तो यह रनवे से आगे निकल गया और विमान दो हिस्सों में टूट गया। विमान में सवार 146 में से 92 यात्रियों की मौत हो गई।

1978 - अरब सागर में गिरा एयर इंडिया का विमान06 / 06

1978 - अरब सागर में गिरा एयर इंडिया का विमान

यह घटना 1 जनवरी 1978 की है, जब एयर इंडिया का विमान मुंबई (तब बंबई) से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर अरब सागर में गिर गया। एयर इंडिया विमान संख्या 855 के लिए बोइंग 747 विमान का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह विमान बंबई से दुबई जा रहा था और विमान में सवार सभी 213 यात्रियों की मौत हो गई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!