ihar Weather Today: बिहार के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव होना शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तक बिहार में मॉनसून पूरी तरह नहीं एक्टिव नहीं हुआ है। बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है, तो कई जिलों में अभी भी लोगों को बारिश का इंतजार है। विभाग के अनुसार कल बुधवार को कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई, लेकिन, मॉनसून के दस्तक के बाद भी पटना, भोजपुर और बक्सर सहित कई जिलों में अभी तक बारिश नहीं हुई है। विभाग ने आज 27 जून को पटना सहित कई जगहों पर भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई है।
12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून की दस्तक तो हो चुकी है। लेकिन, इसकी रफ्तार कम होने की वजह से कई जिलों में बारिश की देरी है। विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में बिहार के बाकी हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं विभाग ने टर्फ रेखा की वजह से बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
आज कैसा रहेगा मौसम
विभाग के अनुसार आज 27 जून को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आज बिहार के सुपौल, अररिया और किशनगंज में आज तेज बारिश हो सकती है। विभाग ने मौसम को देखते हुए पुर्णिया,कटिहार, भागलपुर, मुंगेर और जमुई सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्च जारी कर दिया है। इन जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कई जिलों में वज्रपात, गरज और तेज आंधी आने की भी संभावना है।
कैसा रहा 26 जून
विभाग ने कल बिहार के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। कल 26 जून को बेगुसराय, मधुबनी, मोतिहारी, गोपालगंज में तेज बारिश हुई। वहीं सीतामढ़ी में बिजली गिरने और तेज बारिश दर्ज की गई।
बिहार में अधिक होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मॉनसूर की एंट्री देर से हुई है। वहीं साल 2019 में मानसून दस्तक देरी से 21 जून को पहुंचा था। इस साल विहार में मॉनसून की दस्तक के बाद औसत से 34% ज्यादा बारिश यानी लगभग 1363 एमएम बारिश होने की संभावना है। जब उस साल मॉनसून की देर से बारिश हुई थी तो बिहार में बहुत अधिक बारिश हुई थी और कई इलाके डूब गए थे। इसके बाद बिहार में साल 2020 से 2023 तक मानसून ने यहां एक बार 12 जून और इसके अलाव तीन बार 13 जून को बिहार पहुंच गया था। विभाग के मुताबिक इस बार बिहार में मॉनसून देरी से दस्तक दी है, लेकिन, ला नीना के प्रभाव से इस बार बारिश अधिक होने की उम्मीद है।
