लखनऊ

यूपी के दरवाजे पर ठहर गया मॉनसून; कहीं बारिश तो कहीं लाल झंडी; जानें आज कैसे रहेंगे मौसम के हालात

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद ज्यादातर जिलों में छिटपुट बारिश हो रही है। लेकिन, लोगों को बेसब्री से मॉनसून का इंतजार है। विभाग ने आज 27 जून को यहां ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आइए जानें आज का मौसम-

Image

यूपी में आज का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश
  • आज भारी बारिश की संभावना
  • नोएडा-गाजियाबाद में छाए बादल


UP Weather Today: भीषण गर्मी और हीटवेव के बाद यूपी में इन दिनों ज्यादातर जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश से आने वाला मॉनसून एक बार फिर ठहर गया है। हालांकि, बारिश के आसार तो बनते हैं। आसमान में बादल भी नजर आते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती। बारिश न होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने आज गुरुवार को कई शहरों में बारिश होने की संभावना जताई है। यूपी के लगभग ज्यादातर जगहों में आज गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों में गरज के साथ पड़ी बारिश

विभाग के अनुसार आज यूपी के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में भी बादल छाए हुए हैं, जिससे इन जगहों पर भी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है। वहीं कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश पड़ी है। तो कहीं छिटपुट बारिश हुई है।

जानें आज का मौसम

विभाग के अनुसार आज 27 जून को यूपी के ज्यादातर जगहों पर बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कई राज्य में अगल-अलग जह पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं कई जगहों पर तेज हवाओं और बिजली चमकने की चेतावनी भी दी गई है। विभाग के मुताबिक 28 जून को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

गर्मी से मिलेगी राहत

आईएमडी के अनुसार अगले तीन दिनों में यूपी के तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 27 से 28 जून कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article