Bihar Ka Mausam 30-Sep-2025: बिहार में बारिश का दौर थमने लगा है। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई जा जा रही है। लेकिन आगामी दिनों में बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर जोन बन रहा है, जिसका असर बिहार के मौसम पर देखने को मिलेगा। फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, इसका अर्थ यह है कि आज बिहार के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल -
बिहार में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ यह है कि यहां बारिश की कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया में इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इसके अलावा यहां तेज धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।
अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
बिहार में एक अक्टूबर से मौसम की चाल फिर बदलेगी । मौसम विभाग ने कल प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल आसमान में काले और घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी। 1 अक्टूबर को कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना, अवरल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाग, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, सुपौल, मधेपुर, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, नालंदा और शेखपुरा में बादल के गरजने और बिजली के गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
2 अक्टूबर को बिहार के पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और किशनगंज में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 3 अक्टूबर को सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बांका, भागलपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में बारिश की संभावना है। 4 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, कटिहार, गोपालगंज, दरभंगा, सहरसा, किशनगंज, और मधेपुरा में बारिश की संभावना जताई गई है।
