पटना

Bihar Weather: बिहार में कहीं धूप-कहीं बरसात, 3 दिन बाद होगी आफत की बारिश; बाढ़ का खतरा

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-September-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे गर्मी का एहसास भी बना रहेगा।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-September-2025: बिहार में इन दिनों मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं तेज धूप निकल रही है। तीन दिन बाद बारिश की गतिविधियों में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 6 अक्टूबर के दौरान बिहार के उत्तर और पूर्वी हिस्से के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। आज भी प्रदेश के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज उत्तर-पूर्व और पश्चिमी हिस्से में कुछ जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस अवधि में उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण पूर्व हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज बिहार में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

आने वाले दिनों में बढ़ेगा बारिश का दायरा

बिहार में आने वाले दिनों में भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 2 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। इस दौरान किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। शेष जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार बिहार में निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। जिसके प्रभाव से आद्रता में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान मानसून की सक्रियता भी बनी हुई है। जिसके कारण आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधि में इजाफा होने के आसार हैं। इस दौरान निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने को भी कहा गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article