पटना

21-September बिहार का मौसम: बिहार में पलटा मौसम, बारिश रुकी अब उमस झेलने की बारिश; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा)28-September-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे त्योहारों के दौरान बारिश की संभावना काफी कम हो गई है। राज्य में अब शुष्क और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। जानें आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Image

बिहार में थमा बारिश का दौर

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-September-2025: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट बदल चुका है। त्योहारों के दौरान भी बारिश की संभावना अब कम हो गई है। राज्य में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगी हैं और गर्मी के साथ उमस भरा मौसम लोगों को परेशान करने वाला है।

आज बारिश की संभावना कम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी रविवार को बिहार के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा। पश्चिमी बिहार के सीमावर्ती जिलों और सीमांचल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जरूर जताई गई है, लेकिन पटना, गया, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर सहित बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है, जिससे उमस और बढ़ेगी। राज्य में पश्चिम के कुछ जगहों पर बारिश के साथ ठनका गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

आज यानी रविवार के पटना शहर के मौसम की बात करें तो पटना में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में आज छिटपुट बादलों के अलावा और कोई गतिविधि नही दिखेगी।

दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। राज्य में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश की संभावना है।

2 अक्टूबर से फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि 2 अक्टूबर से एक बार फिर से मानसून मजबूत होगा और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। तब तक लोगों को उमस और हल्की-फुल्की बौछारों के बीच ही त्योहार की तैयारियां करनी होंगी। दुर्गा पूजा से पहले मौसम के इस बदलाव ने लोगों को नई चुनौती के लिए तैयार कर दिया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article