पटना

Bihar Weather: बिहार में मोंथा तूफान का असर, छठ के बाद बदेलगा मौसम; तेज हवाओं संग बारिश से बढ़ेगी ठंड

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-October-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आने वाले दिनों में मोंथा तूफान का असर देखने को मिल सकता है। जिसके प्रभाव से गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Image

बिहार में मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-October-2025: छठ महापर्व के बाद बिहार का मौसम करवट बदलने वाला है। बंगाली की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मोंथा गंभीर रूप ले चुका है। यह 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आगे बढ़ रहा है। मोंथा तूफान का प्रभाव बिहार के मौसम पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। जिससे कारण अगले 3 से 4 दिन प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद तापमान में भी कमी आएगी। जिससे ठंड बढ़ने की भी संभावना है। आइए जानते हैं कि बिहार में आज बारिश होगी या नहीं।

आज का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में मंगलवार की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। दिन में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही हल्की धूप भी निकल सकती है। इस दौरान उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम बिहार में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। हालांकि कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हवा में नमी के चलते तापमान में गिरावट आने के भी आसार हैं। बिहार की राजधानी पटना में आज सूर्योदय 5:55 मिनट पर होगा और शाम को 5 बजकर 12 मिनट पर सूरज ढल जाएगा। पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

बिहार में मोंथा तूफान का असर कितना?

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के दक्षिणी जिलों में 29 अक्तूबर को मोंथा तूफान का ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान रोहतास, भभुआ, नवादा, शेखपुरा और गया में भारी बारिश होने की संभावना है। 30 अक्तूबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान सुपौल, अररिया, किशनगंज, शेखपुरा, जमुई, बांका जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन भोजपुर, पटना, नालंदा, बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर और मुंगेर जैसे जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है। 31 अक्तूबर को उत्तर बिहार में भी बारिश होने की संभावना है। इस दिन पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी में अति भारी बारिश हो सकती है। साथ ही सहरसा, गोपालगंज और पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

आईएमडी के अनुसार चक्रवात के बाद बिहार का मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 1 नवंबर के बाद से सर्द हवाएं चलने की संभावना है। जिससे रात के तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का एहसास भी बढ़ेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'