पटना

Bihar Weather 28-November-2025: बिहार में पछुआ ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा पहुंचा 7 डिग्री सेल्सियस; दिसंबर में दिखेगा सर्दी का असली रूप

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवा की तेज रफ्तार और जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने से राज्य में तापमान तेजी से गिर रहा है। कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे सुबह-शाम कनकनी बढ़ गई है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

Image

बिहार में और गिरेगा पारा

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-November-2025: बिहार में सर्दी अपना तीखा असर दिखाने लगी है। पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे सुबह-शाम कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यह ठंड की असली शुरुआत नहीं है, असली सितम दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू होने वाला है, जो जनवरी तक जारी रह सकता है।

पछुआ हवा से बढ़ी सर्दी

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तरी बिहार में पछुआ हवा की रफ्तार 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इस वजह से अधिकतम तापमान 26-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की दिशा बदलने और नमी बढ़ने से कोहरे का प्रकोप भी तेज हो गया है। गुरुवार को पूर्णिया में विजिबिलिटी सबसे कम 450 मीटर दर्ज की गई।

आज कैसा रहेगा मौसम?

28 नवंबर, शुक्रवार को पूरे राज्य में आसमान धुंधला रहने और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। सुबह के समय घना कोहरा कई जिलों को अपनी चपेट में ले सकता है, जबकि दोपहर बाद हल्की धूप दिखाई दे सकती है। आने वाले दिनों में पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी समेत उत्तरी हिस्सों में तापमान लगातार गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ठंड और तेज पछुआ हवा को लेकर सचेत रहने को कहा है।

जेट स्ट्रीम का असर, ठंड में और बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने बताया है कि जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने और उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रभाव से राज्य में तापमान और नीचे जा सकता है। हवा की तेज गति के कारण कनकनी बढ़ेगी, विशेषकर उत्तर बिहार के जिलों में। कई जगहों पर सुबह-शाम घने कोहरे की परत छाई रह सकती है।

कैमूर में सबसे कम तापमान दर्ज

राज्य में सबसे कम तापमान कैमूर जिले के भभुआ के अधौरा प्रखंड में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। पहाड़ी और वन क्षेत्रों में सर्दी का असर ज्यादा है, जबकि ग्रामीण और नदी किनारे बसे इलाकों में भी ठंड चरम पर है। इसके अलावा भोजपुर, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, वैशाली, दरभंगा, कटिहार और मुंगेर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ठंड बस शुरुआत है। दिसंबर की पहली तारीख से सर्दी अपने चरम पर पहुंचने वाली है और जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article