पटना

Bihar Weather Today: पूर्वी चंपारण से किशनगंज तक झमाझम बरसे मेघ, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Weather Today: मानसून ने बिहार को पूरी तरह से कवर कर लिया है। यहां झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है और ठंडक का एहसास हो रहा है। एक तरह किसानों में खुशी बनी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ नदियां उफान पर हैं।

Image

बिहार में बारिश का अलर्ट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने आज बिहार में भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से यहां किसान खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं सड़कों और इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी बड़ गई है। एक तरह बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है तो दूसरी तरफ बारिश कहर की तरह बरस रही है। यहां नदियां उफान पर हैं। बता दें कि बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में देर रात रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा है। कई जिलों में सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई है। बीते दिनों की तरह ही मौसम विभाग ने आज भी बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा बिहार में मौसम का हाल -

बिहार के इन जिलों में जारी रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के मधुबनी, दरभंगा और सुपौल में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने की आशंका भी जताई जा रही है।

बिहार में जारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली, पटना, नवादा, गया, नालंदा, जमुई, भागलपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय और मधेपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा बांका, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अरवल में 5 से 15 एमएम तक की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पूरे बिहार में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article