पटना

Bihar Weather Report: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, चार डिग्री तक गिरेगा तापमान; जानें मौसम का हाल

Bihar Weather Report: बिहार में ठंड पड़ रही है। खासकर सुबह और शाम में अच्छी ठंड पड़ने लगी है, लेकिन अभी ठंड बढ़ना बाकी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बिहार में चार दिनों तक तापमान गिरेगा, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Report: बिहार में सर्दी का मौसम आ चुका है और इसका असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि, अभी तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है, लेकिन सुबह और शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलती है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्ते में कोहरा और घना हो सकता है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण अभी न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन 29 नवंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और 30 नवंबर या 1 दिसंबर से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगेंगी। इससे दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आएगी।

कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

इन हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 1 दिसंबर के आसपास न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक कम हो सकता है। दिसंबर के शुरुआत में बिहार के कई हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है। अभी के लिए उत्तर बिहार के कुछ शहरों में ही कोहरे का असर दिख रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

तापमान में उतार-चढ़ाव

बता दें कि सोमवार को बिहार के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई। दिन भर धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शाम होते-होते हल्की ठंड महसूस हुई। इन शहरों की लिस्ट में राजधानी पटना भी शामिल है।

कई शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव

  • पटना में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
  • गया में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ।
  • भागलपुर में अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा।
  • पूर्णिया में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।
Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article