14 दिन की न्यायिक हिरासत में अनंत सिंह, PM मोदी ने किया पटना में रोड शो; NDA पर साधा तेजस्वी यादव ने निशाना
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 2 November 2025 Hindi News Live Updates: बिहार में चुनावी प्रचार तेज हो चुका है, भारी बारिश के बीच भी चुनावी प्रचार रुका नहीं है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम बड़े नेता अलग-अलग जिलों में रैलियां और सभाएं कर रहे हैं। मौसम के कारण अमित शाह और जेपी नड्डा ने कई जगह वर्चुअल रैलियां कीं।
मोकामा में जन सुराज के कार्यकर्ता की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। देर रात दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बिहार चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 121 सीटों पर होगा, दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को तय है। आगे के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें, चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर यहां लाइव मिलेगी।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में अनंत सिंह, PM मोदी ने किया पटना में रोड शो; NDA पर साधा तेजस्वी यादव ने निशाना
