पटना

कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, एक महीने में अब तक चार स्टूडेंट्स दे चुके हैं जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2023, 02:46 PM IST

Kota Student Suicide: कोटा में कोचिंग करने वाले छात्रों द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का यह इस माह चौथा मामला है। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक ऐसे मामलों की संख्या 20 हो गई है। पिछले वर्ष यहां आत्महत्या के 15 मामले सामने आए थे।

Image

कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या

Photo : iStock

Kota Student Suicide: बिहार के गया जिले के एक 18 वर्षीय छात्र ने कोटा में किराए के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पीड़ित छात्र आईआईटी जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोटा में कोचिंग करने वाले छात्रों द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का यह इस माह चौथा मामला है।

छात्र द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की जानकारी मंगलवार रात को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा है। छात्र के अभिभावकों के आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक की पहचान वाल्मीकि प्रसाद के तौर पर की गई है।

दोस्तों से सोमवार शाम हुई थी मुलाकात

मृतक एक कोचिंग संस्थान में पिछले अकादमिक सत्र से आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और महावीर नगर इलाके में एक कमरे में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था। महावीर नगर पुलिस थाने के अधिकारी परमजीत पटेल ने बताया कि छात्र ने मंगलवार को कमरे में एक लोहे की रॉड से फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि छात्र को अंतिम बार सोमवार शाम को देखा गया था।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। कोटा में इस महीने की शुरुआत में कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने वाले आईआईटी-जेईई के दो तथा एनईईटी-यूजी के एक उम्मीदवार ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक ऐसे मामलों की संख्या 20 हो गई है। पिछले वर्ष यहां आत्महत्या के 15 मामले सामने आए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article