पटना

बिहार में BJP की नई कार्यकारिणी का गठनः लिस्ट में 38 नाम, जानिए किसे किस चीज की मिली कमान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 9, 2023, 10:10 PM IST

Bihar Politics: भाजपा के सूत्रों की मानें तो चौधरी (बिहार के एक शक्तिशाली ओबीसी राजनीतिक परिवार से नाता रखते हैं) ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि पार्टी की नई टीम के आधे से अधिक सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दलित समुदाय से हों।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। बुधवार (नौ अगस्त, 2023) को दल के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर कुल 38 प्रदेश पदाधिकारियों की निम्नवत घोषणा की गई। बिहार बीजेपी की ओर से इस सूची में जातीय समीकरण और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई।

बिहार भाजपा के मुखिया सम्राट चौधरी ने जो 38 पदाधिकारियों की लिस्ट पेश की, उसमें 12 को प्रदेश उपाध्यक्ष और पांच को प्रदेश महासचिव बनाया गया। 12 प्रदेश सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मुख्यालय प्रभारी और एक कार्यालय सचिव (कार्यालय मंत्री) भी बनाए गए और इसके साथ दो-दो लोगों को सह कोषाध्यक्ष, सह प्रभारी मुख्यालय और सह कार्यालय सचिव भी नियुक्त किया गया।

bihar bjp

bihar bjp

bihar bjp 2

bihar bjp 2

नए पदाधिकारियों में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान के बेटे गुरु प्रकाश पासवान (महासचिव) और राजेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष) भी हैं। सिंह को 2020 में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने के कारण भाजपा से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, सिंह को पिछले साल पार्टी में वापस लाया गया।

भाजपा के सूत्रों की मानें तो चौधरी (बिहार के एक शक्तिशाली ओबीसी राजनीतिक परिवार से नाता रखते हैं) ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि पार्टी की नई टीम के आधे से अधिक सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दलित समुदाय से हों। हालांकि, भाजपा की नयी प्रदेश कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों में से कोई भी राज्य विधानमंडल का मौजूदा सदस्य नहीं है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!