पटना

Bihar Crime News : हाजीपुर में बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली, मौत के बाद लॉ एंड ऑर्डर पर फिर उठे सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2023, 04:38 PM IST

Bihar Crime News : बिहार के हाजीपुर में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस जवान को गोली मार दी। उसकी मौत के बाद बिहार में एक बार फिर लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठने लगे।

Image

बिहार में हत्‍या।

Bihar Crime News : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार प्रश्न उठा रहा है। इस बीच, वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने वाहन जांच के दौरान एक पुलिस जवान (कांस्टेबल) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए दौड़ाकर दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सूरज चौक पर सराय थाना की पुलिस वाहन जांच कर रही थी।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध जा रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक ने पुलिस के जवान पर गोली चला दी। सिपाही अमिताभ कुमार को चार गोलियां लग गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही मुंगेर का रहने वाला बताया जाता है। कहा जाता है कि हाल ही में वह स्थानांतरण होकर वैशाली जिले आया था। इधर, घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। हाजीपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मोहब्बत, रंजिश और हत्या...महिला ने बदला प्रेमी तो तिलमिलाया पुराना आशिक, अंत में उतरा मौत के घाट

मोहब्बत, रंजिश और हत्या...महिला ने बदला प्रेमी तो तिलमिलाया पुराना आशिक, अंत में उतरा मौत के घाट

Kal Ka Mausam : 48 घंटे मौसम रहेगा भारी, 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; आंधी-तूफान, वज्रपात, बाढ़ से बरतें सावधानी

Kal Ka Mausam : 48 घंटे मौसम रहेगा भारी, 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; आंधी-तूफान, वज्रपात, बाढ़ से बरतें सावधानी

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन प्रमोशन और क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खेल! दिल्ली के शख्स से 4.29 लाख की साइबर धोखाधड़ी, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 6 आरोपी गिरफ्तार

'उपद्रवियों की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी'; 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान समर्थकों के हंगामे पर बघेल हुए सख्त

'उपद्रवियों की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी'; 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान  समर्थकों के हंगामे पर बघेल हुए सख्त

UP Legislature Monsoon Session : यूपी को मिला 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट बूस्टर, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए बड़ा ऐलान

UP Legislature Monsoon Session : यूपी को मिला 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट बूस्टर, उद्योग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के लिए बड़ा ऐलान