पटना

किससे है तेज प्रताप यादव को जान का खतरा? सम्राट चौधरी से लालू के बेटे ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है और इसके लिए अपनी ही पार्टी JJD के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेणु को जिम्मेदार ठहराया है।

Image

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (फोटो- TejPratapYadavOfficial)

Tej Pratap Yadav News: बिहार की राजनीति में लालू परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। तेज प्रताप ने पत्र में दावा किया है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

तेज प्रताप यादव की जान को किससे खतरा?

तेज प्रताप यादव ने अपने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि उन्हें अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेणु से खतरा है। उनका आरोप है कि संतोष रेणु ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हाल के दिनों में हालात ऐसे बने हैं कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका बढ़ गई है, इसलिए राज्य सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगानी पड़ी।

संतोष रेणु पार्टी से बाहर

कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनता जनता दल (JJD) से संतोष रेणु को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। पार्टी से निष्कासन के बाद दोनों के बीच मतभेद गहराते चले गए। अब सुरक्षा मांगने के इस कदम ने पूरे मामले को और राजनीतिक रंग दे दिया है।

परिवार से बाहर किए जा चुके हैं तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव लालू यादव के परिवार से बाहर किए जा चुके हैं। अपने प्रेम संबंध और तलाक के मामलों को लेकर विवादों में रहे तेज प्रताप यादव को लालू परिवार ने चुनाव से पहले राजद और परिवार दोनों से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी एक अलग पार्टी बनाई थी। हालांकि चुनाव में तेज प्रताप यादव को चुनावी सफलता नहीं मिली और उनकी पार्टी का एक भी उम्मीदवार जीतने में सफल नहीं रहा, खुद तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव हार गए।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article