Bihar New: बिहार में रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी लोजपा दो हिस्सों में बंट गई थी। एक हिस्सा रालोजपा चाचा पशुपति कुमार पारस को और दूसरा हिस्सा लोजपा (रामविलास) के रूप में बेटे चिराग पासवान को दिया गया। लेकिन चाचा-भतीजे के बीच शुरू हुई राजनीतिक विरासत की जंग अब और भी बढ़ती जा रही है।यही वजह है कि रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान का नाम सुनते ही पशुपति पारस भड़क गए।
पशुपति पारस फिलहाल केंद्रीय मंत्री हैं। उनकी पार्टी केंद्र की बीजेपी सरकार को समर्थन दे रही है। पशुपति रविवार को एक कार्यक्रम में मोकामा पहुंचे थे। इधर, जब पत्रकारों ने जब चिराग का नाम लिया तो यह सुनते ही वह भड़क गए।
उन्होंने कहा- "चल हट… हमारा भतीजा क्यों कहता है जी? जब उसने कहा कि उसका खून अलग है और मेरा अलग है तो वह मेरा भतीजा कैसे हो गया। बता दें कि दो दिन पहले चिराग पासवान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पशुपति पारस उनके लिए कोई चुनौती नहीं है।"
