पटना

Bihar News: मुंगेर में तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाले शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 08:01 AM IST

Munger: मुंगेर में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डुबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों एक ही गांव के थे। सभी की उम्र 10 से 13 साल के बीच बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Image

Bihar News: मुंगेर में तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला शव (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

Munger 4 Children Died: बिहार के मुंगेर में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे शुक्रवार की शाम तालाब में नहाने गए हुए थे। चारों बच्चे तालाब में डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से चारों बच्चों की तलाश शुरू की। हालांकि काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया।

दरअसल, बिहार के मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा गंगा घाट के किनारे बने तालाब में शुक्रवार की शाम चारों बच्चे नहाने गए थे। काफी समय बाद जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को इसकी फिक्र सताने लगी। बच्चों की खोजबीन की गई। स्थानीय लोगों ने जब बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे देखा तो उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पहले तीन बच्चों को बाहर निकाला। तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, कुछ घंटे बाद चौथे बच्चे का भी शव बाहर निकाला गया। कोतवाली थाना अध्यक्ष डीके पांडे ने बताया कि चारों एक ही गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान आकाश कुमार, शिवम कुमार, अर्णव कुमार, दिलखुश के रूप में हुई है। चारों की उम्र करीब 10 से 13 साल के बीच बताई जा रही है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article