Bihar News : एक कहावत है, प्यार अंधा होता है; इस कहावत को चरितार्थ करते हुए एक घटना सामने आई है बिहार से। जहां आईआईटी-मद्रास से पास हो चुके केमिकल इंजीनियरिंग स्नातक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नौकरी छोड़ दी। नौकरी भी ऐसी जिसे पाने के लिए छात्र एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। दरअसल, युवक दुबई में रहकर एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता था और गर्लफ्रेंड के खातिर जॉब छोड़कर वापस लौट आया और जुर्म का रास्ता अपना लिया, कहानी थोड़ी फिल्मी है लेकिन सत्य घटना पर आधारित है।
यह है पूरा मामला
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले का निवासी हेमंत कुमार रघु आईआईटी-मद्रास का छात्र रह चुका है। इसके बाद अब वह दुबई में रहकर मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करता था। वह नाइट क्लब में डांसर उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर लौटना चाहता था, जिसके लिए उसने भारत आकर अपराध का दुनिया में कदम रखा। रघु से पूछताछ के दौरान पता चला कि वो दुबई में इंजीनियर था और शानदार तरीके से जीवनयापन कर रहा था, लेकिन अचानक वो जॉब छोड़ कर वह चोरी भारत के बिहार चला आया।
15 साल की पूरी कमाई गर्लफ्रेंड पर खर्च
रघु ने पकड़े जाने पर बताया कि काफी समय पहले वह मुजफ्फरपुर की एक डांसर से मिला था और उसी दौरान उसे प्यार हो गया था। पुलिस का कहना है कि रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड से कई बार नाइट क्लब में नौकरी छोड़ने को कहा, लेकिन उसने रघु की एक न सुनी। बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड ने रघु को मुजफ्फरपुर चलने का आमंत्रण दे दिया। जिस पर रघु तैयार हो गया। पुलिस के मुताबिक इंजीनियर ने उसके 15 साल की सारी सेविंग्स गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दी थी और उसे खुश रखने के लिए वह स्वयं क्रिमिनल बन गया।
इस आरोप में हुई गिरफ्तारी
मुजफ्फरपुर (पूर्व) के डीएसपी मनोज पांडेय ने बताया कि रघु ने जिले में अपनी गैंग तैयार की हुई थी। मौके की नज़ाकत को देखकर वह अपने शिकार चुनता था। अफसरों ने आगे बताया कि नौकरी छोड़कर आया यह युवक अब पेशेवर क्रिमिनल बन चुका है। वैसे तो वह कई जुर्म कुबूल कर चुका है, लेकिन फिलहाल उसे इस सप्ताह एक महिला से 2.2 लाख रुपये चुराने के आरोप में उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने आरोपी के पास से कुछ नकदी, चोरी की बाइक, हथिया और गोला-बारूद बरामद किया है। दरअसल, रघु 11 अप्रैल को पुलिस की रडार पर आया था जब पुलिस एक लूटकांड की जांच कर रही थी। तभी टीम ने एक ईंट-भट्ठे पर छापेमारी की, तब पता चला कि वह मिठनपुरा स्थित एक घर में किराया देकर रहता था।
