पटना

जीतन राम मांझी का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले- '79 साल का हो गया हूं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 01:46 PM IST

Bihar News: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा कि 75 साल के बाद किसी व्यक्ति को भी चुनावी राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैं 79 साल का हो गया हूं। ऐसे में चुनाव लड़ना मेरे सिद्धातों के खिलाफ है। अब वे भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Image

जीतन राम मांझी

Photo : BCCL

Bihar News: बिहार की सियासत में कुछ न कुछ बड़ा होता रहता है। अब हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने बड़ा ऐलान किया है। जदयू से नाता तोड़कर एनडीए में शामिल होने के बाद जीतमराम मांझी ने कहा है कि अब वे भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 75 साल के बाद किसी व्यक्ति को भी चुनावी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जो चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन मैं 79 साल का हो गया हूं। ऐसे में चुनाव लड़ना मेरे सिद्धातों के खिलाफ है। मांझी ने कहा कि भविष्य में अब वह किसी तरह का भी कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।

नीतीश कुमार का डिजिग्नेशन ही पलटू राम

इस दौरान जीतन राम मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को पहले ही लालू यादव और तेजस्वी यादव पलटूराम कह चुके हैं। उनकी डिजिग्नेशन ही पलटू राम है। नीतीश के एनडीए में शामिल होने की संभावनाओं पर मांझी ने कहा कि वह किस समय पलटी मारेंगे, इसका कोई हिसाब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी या अमित शाह एनडीएम में नीतीश कुमार को शामिल करना चाहेंगे तो हम इसका विरोध करेंगे।

एनडीए को जीत दिलाना हमारा उद्देश्य

मांझी ने कहा कि हम एनडीए के काफी छोटे सहयोगी हैं। उन्हें जो भी सीट दी जाएगी, उस पर जीत दिलाना हमारी कोशिश होगी। उन्होंने कहा, बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए को जीत दिलाना हमारा उद्देश्य है। इस दौरान मांझी ने ठाकुर कविता विवाद पर राजद सांसद मनोज झा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मनोज झा ने कुछ भी गलत नहीं बोला है और न ही किसी जाति विशेष पर टिप्पणी की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान